गढ़वा, अगस्त 28 -- Garhwa News: गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के रतनगढ़ गांव निवासी स्वर्गीय झानु चौधरी का पुत्र रामबरन चौधरी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामबरन चौधरी अपने घर के पास सड़क के किनारे बैठा हुआ था इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया इसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर वाहन सवार वहां से फरार हो गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे कांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल...