गढ़वा, अक्टूबर 13 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय जीएन कॉन्वेंट प्लस टू स्कूल के आर्यभट्ट सभागार में संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा अच्छे माता-पिता की पहचान हैं। संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के समावेश से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना और बड़ी नौकरी हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे विचार, व्यवहार और संस्कार विकसित करना भी है। संस्कार ही मनुष्य की असली पहचान हैं। संस्कारी विद्यार्थी अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करता है तथा सभी के साथ विनम्रता से व्यवहार करता है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि ...