गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध मंगरदह महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं के सैलाब में बदल गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: उगना महादेव: भक्तों की भीड़ उमड़ीशिवलिंग पर जलाभिषेक वहीं मंदिर परिसर से 40 किलोमीटर दूर बालचौरा के कनहर नदी से जल लेकर बाबा के शरण में पहुंचे डाक और कांवर बम के जय घोषों से भी मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्ति में बना रहा। उस दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मंगरदह महादेव के शिवलिंग पर जल, दूध एवं ...