Garhwa News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे कुमुद झा
गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: गढ़वा, संवाददाता। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह गढ़वा के उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर युवाओं की लोकतांत्रिक ऋभागीदारी बढ़ाने के उपायों पर अपने शोध के निष्कर्ष साझा करेंगे। राजधानी रांची में 2 और 3 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वह अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की ओर से आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के निर्वाचन विशेषज्ञ, विद्वान, शोधकर्ता और अन्य लोग शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए कुमुद झा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की ओर से औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मतदाता पंजीकरण और सूची पर आज से अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.