Gangapar News: 30 घंटे बाद भी गंगा में लापता किशोर का सुराग नहीं
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शृंग्वेरपुर धाम में गंगा स्नान के दौरान डूबे 13 वर्षीय रोहन तिवारी का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। सोमवार को दिनभर स्थानीय गोताखोरों और पीएसी के जवानों ने स्टीमर की मदद से गंगा में उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेटे के सकुशल मिलने की आस लगाए मां भानुमती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ननिहाल के लोग भी गंगा घाट पर टकटकी लगाए उसकी तलाश पूरी होने का इंतजार करते रहे। पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की मदद मांगी है।बांदा जिले के खंडेहा निवासी सुशील तिवारी का 13 वर्षीय बेटा रोहन तिवारी अपनी मां भानुमती के साथ दो-तीन दिन पहले श्रृंग्वेरपुर के रामचौरा गांव स्थित ननिहाल आया था। भानुमती अपने पिता रामबाबू मिश्र को देखने के लिए बेटे के साथ मायके पहुंची थीं। रविवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.