गंगापार, नवम्बर 29 -- Gangapar News: नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं को एक ही छत के नीचे कई कंपनियों तक पहुंचने का अवसर मिला। मलाक बलऊ नवाबगंज स्थित राम यश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रविवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज समेत प्रदेश के करीब 25 जिलों से हजारों की संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता और कार्यकुशलता के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। रोजगार मेले में सुबह से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नौकरी पाने की उम्मीद लेकर आए युवाओं ने अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल पर पंजीकरण कराया और अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 885 ने कराया रोजगार मेले में...