गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: तहसील मेजा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मेजा अजीत प्रताप सिंह ने की। तहसील के सभागार में दोपहर 12 बजे के लगभग मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह पहुंच गई। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 के बीच कल 246 फरियादियों ने अपनी शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचाई। इनमें सबसे अधिक मामले राजस्व के 246 पुलिस के 37 विकास से संबंधित 13 समाज कल्याण एक अन्य मामले 40 पहुंचे। अधिवक्ता राजीव शुक्ला की अगुवाई में सिड़खिड़ गांव से पहुंचे पूर्व प्रधान ने बताया कि तिगजा तथा सिडखिडी गांव के बीच स्थित पर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें मानक के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है, घटिया बालू तथा सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है, इसकी जांच की जानी चाहिए। प्रकरण की जान...