गंगापार, सितम्बर 21 -- Gangapar News: बारा क्षेत्र में आवारा मवेशी एक समस्या बन चुके हैं। आवारा मवेशी न केवल किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं बल्कि लोग उनसे भिड़ कर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

आवारा मवेशियों की स्थिति बारा तहसील की शंकरगढ़ और जसरा दो विकास खंड हैं। दोनों विकासखंडों में निराश्रित और छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शंकरगढ़ में कुल 76 ग्राम सभाएं और 211 राजस्व ग्राम हैं। यहां की अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए शासन द्वारा 15 गौशालाएं संचालित हैं। इन गौशालाओं में करीब 2938 पशु संरक्षित हैं। विकास खंड जसरा के 63 ग्राम पंचायतों के लिए पांच रेरा, पांडर, देवरिया, कांटी, गींज में गोशाला है।

सड़क पर आवारा मवेशियों का प्रभाव इसके बावजूद हजारों मवेशी गांवों और हाईवे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। क्ष...