Gangapar News: 14 घंटे गायब रही दो फीडर के दर्जनों गांवों की बिजली
गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: तकनीकी गड़बड़ी के चलते 14 घंटे तक मांडा रोड उपकेंद्र के मांडा खास और खवास का तारा फीडर के दर्जनों गांवों की बिजली बाधित रही, जिससे बिजली, पानी के लिए लोग परेशान रहे। गणेशोत्सव में शामिल होने वालों को भी घर अंधेरे में छोड़कर जाना पड़ा। बुधवार सायं सात बजे से गुरुवार सुबह नौ बजे तक मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र में व्याप्त तकनीकी गड़बड़ी के चलते मांडा खास और खवास का तारा फीडर के मांडा खास, भरारी द्वितीय, गिरधरपुर, बेदौली, भींस, राजापुर, महुआंव, चकडीहा, कनेवरा, खवास का तारा, बरबसपुर, कोसड़ा कला, सिकरा, बकुलिया आदि तमाम गांवों की बिजली गायब रही। बिजली गायब होने के बाद नियुक्त बिजली कर्मचारी या तो अपने मोबाइल बंद कर लेते हैं या किसी का भी फोन उठाना उचित नहीं समझते ,जिससे लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पाती। बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.