Gangapar News: 11वें दिन सर्वर हुआ ठीक, लेकिन खत्म हो गई खाद
गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: ग्यारहवें दिन समितियों के सर्वर ठीक होने से किसानों के फिंगर प्रिंट लग पाने के कारण खाद का विक्रय इस तरह हुआ कि सभी समितियों के खाद दो घंटे में खत्म हो गये। हालांकि समितियों में यूरिया के अलावा बीबी 013 एपीयस खाद ही उपलब्ध रही, जबकि किसानों को डाई की आवश्यकता है। पिछले दस दिनों से तकनीकी गड़बड़ी के चलते मांडा क्षेत्र के मांडा खास, हाटा, मझिगवां, महुआरी कला, कोसड़ा कला, महेवा कला, बरहाकला और चकडीहा साधन सहकारी समितियों पर खाद का विक्रय ठप है। आपके अपने हिन्दुस्तान अख़बार में शुक्रवार को वरीयता पूर्वक किसानों की इस समस्या की खबर प्रकाशित होने के बाद समितियों का सर्वर ग्यारहवें दिन ठीक हुआ, जिससे किसानों को खाद मिला, लेकिन दो घंटे में ही खाद खत्म हो जाने के कारण ज्यादातर किसान निराश होकर बैरंग वापस लौट गये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.