Gangapar News: 10 अधिकारी रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी
गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: शासन की प्राथमिकता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। शनिवार को करछना तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में 10 अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम संदीप तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। एसडीएम ने सुबह 10:36 बजे उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो टोंस पंप नहर प्रखंड और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, चाका के एडीओ पंचायत तथा नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत 10 अधिकारी गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने कार्रवाई की जानकारी जिलाधिकारी, सीडीओ और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय को भी भेजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.