गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: हंडिया थाना अंतर्गत बरौत पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे ऊपरदहां गांव के पास शुक्रवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 53 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रमाशंकर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ऊपरदहां गांव निवासीनी मंजू देवी नेशनल हाईवे के दक्षिण दिशा स्थित अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वह हाईवे पार करने लगीं, उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ ही मिनटों में आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बरौत चौकी प...