Gangapar News: हाईवे पर लूट, सीमा विवाद में 16 घंटे परेशान रहा भुक्तभोगी
गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: प्रयागराज में हाईवे पर लूट की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। घटना के बाद पीड़ित करीब 16 घंटे तक थरवई और सराय इनायत पुलिस के सीमा विवाद में उलझा रहा। मामला सराय इनायत की सहसों पुलिस चौकी क्षेत्र का निकलने पर मौके पर पहुंचे एसीपी थरवई ने मध्यस्थता कर कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा नवाबगंज निवासी सत्यवीर यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव पिकअप पर केला लादकर कोखराज हण्डिया हाईवे से मिर्जापुर जा रहा था। भुक्तभोगी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे पिकअप मालवाहक के टायर का बोल्ट टाइट कर रहा था तभी पहुंचे बाइक सवार चार उचक्कों ने पिकअप को सरायनायत थाना क्षेत्र के सहसो पुलिस चौकी अंतर्गत बगई गांव के सामने चालक से मोबाइल फोन व 850 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.