गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर लावारिस हालत में मिले दो मासूम बच्चों को पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता और सोशल मीडिया के उपयोग से सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया। बच्चों को सुरक्षित देखकर उनकी माताओं की आंखें खुशी से नम हो गईं। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए उसकी सराहना की। गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर दो बच्चे अकेले भटकते हुए मिले। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश नारायण सिंह की नजर बच्चों पर पड़ी। उन्होंने दोनों बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल उतरांव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व दोनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनकी पहचान कराने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने बच्चों की तस्वीरें और आव...