Gangapar News: हाईवे पर पिस्टल दिखाकर बाइक व बैग लूटा
गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र में वाराणसी कानपुर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर युवक से बाइक और बैग लूट लिया। घटना 26 अगस्त की बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के बरौठी गांव निवासी विवेक सिंह अपने छोटे भाई ललित के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक से कन्नौज से मिर्जापुर जा रहे थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित लीलावती विद्यालय के सामने पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। आरोप है कि बदमाशों ने विवेक सिंह के कनपटी पर पिस्टल लगा दी और उनकी बाइक व बैग लेकर फरार हो गए। बैग में आधार कार्ड और मोबाइल फोन रखा था। पीड़ित के अनुसार बाइक करीब दस दिन पहले ही खरीदी गई थी। तहरीर में बाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.