गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के बलीपुर स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़ा देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई जानकारी मिलते ही उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बीते रविवार की देर शाम हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुटने लगी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना उतरांव पुलिस को दी।

मृतक की पहचान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्...