गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम इरादतगंज चौराहे के पास नो इंट्री प्वाइंट के पास हाईवे पर खड़े वाहनों की सघन जांच की। इस बीच पुलिस ने हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े सैकड़ों वाहनों की जांच की। इस बीच 25 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया । जानकारी देते हुए एसओ घूरपुर अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि हाईवे पर अवैध तरीके से खड़े बड़े वाहनों की जांच की गई और और सैकड़ों वाहनों के चालकों को हिदायत देकर यह कहते हुए छोड़ा गया कि भविष्य में गलत तरीके से वाहनों को खड़ा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...