गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बृजमंगल इंटर कॉलेज रामपुर के सामने हाईवे के बीचों-बीच एक सांड़ के बैठ जाने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच सांड़ के बैठे रहने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सांड़ सुबह से ही कॉलेज के सामने सड़क के बीच में बैठा हुआ है। वाहन चालक और राहगीर किसी तरह बचकर निकलने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...