गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटना उपरहार गांव स्थित गऊघाट गढ़वा के पास कानपुर-वाराणसी हाईवे की सर्विस लेन के बीच शुक्रवार को नीम के पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव दिखाई पड़ने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ युवक शुक्रवार को हाईवे पर दौड़ लगाने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर सर्विस लेन के बीच नीम के पेड़ पर पैंट (लोअर )से लटके शव पर पड़ी। युवकों ने इसकी सूचना बिजलीपुर गांव के ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार को दी। ग्राम प्रधान ने तत्काल लालगोपालगंज चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नही...