गंगापार, नवम्बर 7 -- Gangapar News: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बरम मोरी भीरपुर बाजार के पास जिम्मेदार विभागों की लापरवाही राहगीरों की जान पर भारी पड़ सकती है। बाजार में नाला खोदकर खुला छोड़ दिया गया है, जबकि हाईवे पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते दो महीने से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी इसी मार्ग से रोजाना गुजरते हैं, इसके बावजूद न तो नाले को बंद कराया गया और न ही सड़क से मिट्टी हटवाई गई। लोगों का आरोप है कि किसी बड़े हादसे या जनहानि के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी। ग्रामीणों ने तत्काल नाला बंद कराने और हाईवे से मिट्टी हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...