गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: कोहड़ार के आसपास एक के बाद एक बिजली तार काटे जाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी तरह अनभिज्ञ बनी हुई है। एक के बाद एक हो रही बिजली तार चोरी से बिजली विभाग के इंजीनियर हैरान हैं। शुक्रवार की रात 11 बजे के लगभग लालतारा उपकेन्द्र से कोहड़ार बाजार को पहुंचने वाली हाई टेंशन लाइन के तार को चोर काट ले गए। तीन बिजली पोल को पटक कर तोड़ डाला। चोरी की इस घटना की जानकारी जेई आशीष कुमार व उपकेन्द्र के कर्मचारियों को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंच बिजली पोल व तार की गणना करने में जुट गए। घटना की तहरीर जेई आशीष कुमार ने पुलिस को देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: हाईमास्ट लाइट का तार चोरीचोरी की घटना लालातारा बिजली उपकेन्द्र से 33/11 ...