गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: क्षेत्र के दानपुर गांव में शनिवार रात गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर पर ग्यारह हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया जिससे लोगों के पंखे, कूलर, फ्रिज इनवर्टर मशीन सहित अन्य उपकरण जल गए। गांव के प्रमोद कुमार गोस्वामी सहित अन्य लोगों ने बताया कि रात एक बजे के आसपास अचानक कूलर के तार जल गए और उसमें जलने की महक आने लगी। रविवार सुबह पता चला कि हर घर के उस समय चलने वाले सभी विद्युत उपकरण जल गए हैं। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ साथ ही उमस भरी गर्मी में लोगों को जागकर रात बिताना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...