Gangapar News: हर साल बारिश में जलमग्न हो जाती हैं गोशालाएं
गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हैबतपुर, भेषकी और गुलचपा गांवों में संचालित गोशालाओं में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गौशालाओं के अंदर घुटनों तक पानी भर जाने से गोवंशों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण चारा भीग जाता है, गोवंशों के बैठने की पर्याप्त जगह नहीं बचती और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।गुलचपा स्थित कान्हा गोशाला में वर्तमान समय में 58 गोवंश संरक्षित हैं। गोशाला प्रबंधन ने बारिश से बचाव के लिए चारों ओर जालीदार पन्नी लगाकर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की है, लेकिन गोशाला का परिसर सड़क से नीचे होने के कारण अधिक वर्षा होने पर पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.