गंगापार, नवम्बर 2 -- पाइपलाइन खुदाई से सड़क पर फैला कीचड़ Gangapar News: हर घर नल योजना के तहत मांडा क्षेत्र के मांडा मेजा सहित विभिन्न मार्गों पर पाइप लाइन के लिए की जा रही खोदाई के बाद सड़क पर फैली मिट्टी बरसात व नालियों के बहते पानी के वजह से कीचड़युक्त होकर राहगीरों के लिए काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। पिछले छह महीने से हर घर नल योजना के तहत कार्यदायी संस्था पेयजल समूह द्वारा मांडा क्षेत्र के मांडा मेजा मार्ग सहित विभिन्न गांवों व सड़कों पर पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। गड्ढा खोदाई के बाद गड्ढे से निकली मिट्टी सड़क पर ही छोड़ दी जाती है। पिछले तीन दिनों तक हुई बरसात के चलते यह मिट्टी कीचड़युक्त होकर पूरे सड़क पर फैली हुईं है। सड़क पर कीचड़ फैले होने से मांडा मेजा मार्ग पर तहसील आने जाने वाले वादकारियों , अधिवक्ताओं और आम रा...