Gangapar News: हनुमान जन्मोत्सव के प्रसंग से लोग भाव विभोर
गंगापार, अक्टूबर 16 -- Gangapar News: ग्राम पंचायत बड़ी जूही में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन हनुमान जी के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचिका शाकाम्भरी द्विवेदी द्वारा भगवान श्रीराम की कथा के साथ हनुमान जी के प्राकट्य का वर्णन सुन कर पूरा कथा पंडाल जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। आयोजक महेश जायसवाल के सहयोग से आयोजित कथा 19 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक चलेगी। इस अवसर पर छैल बिहारी दास मानस केसरी, शिवम द्विवेदी, जितेंद्र जायसवाल, विशाल जायसवाल, दीपक जायसवाल, ऋषभ जायसवाल और आयुष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.