Gangapar News: हंडिया में निःशुल्क हड्डी स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, हंडिया में निःशुल्क हड्डी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मिलेनियम लाइफ साइंसेज के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में मशीन के माध्यम से कुल 150 रोगियों में हड्डियों में कैल्शियम की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा रोगियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद रोगियों को औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय, डॉ. सुनील दत्त द्विवेदी, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, डॉ. दुर्गेश शुक्ला, डीके त्रिपाठी, शुभम मिश्रा, रामलाल एवं सुनील पाण्डेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.