गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: क्षेत्र के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बृज मंगल इंटर कॉलेज के पास मिर्जापुर से प्रयागराज जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर होकर उखड़ गई थी। सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर हिंदुस्तान अख़बार में समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के करीब 20 दिन बाद बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। समाजसेवी राशिद सिद्दीकी, रामपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा सहित क्षेत्रीय लोगों ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...