गंगापार, नवम्बर 5 -- Gangapar News: क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा खास में जल निगम की लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पेयजल पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क की खुदाई तो करा दी गई, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उसकी समुचित मरम्मत कराना विभाग भूल गया। इसके चलते गांव की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, बिखरे ईंट पत्थर और जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, नहीं मिल रहा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...