Gangapar News: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ उपचार
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी के निर्देशन में बुधवार को भारतगंज के शुक्रवारी बाजार में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चले शिविर में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। शिविर में कुल 87 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 50 नए और 37 पुराने मरीज शामिल रहे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजतिलक तिवारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं सहज रूप से पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.