गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर जिले से डॉक्टरों की एक टीम मेजा सीएचसी सहित आसपास के नीजी अस्पतालों को निरीक्षण किया। डॉ वीके पांडेय, डॉ अमृत लाल की अगुवाई में पहुंची टीम सबसे पहले कोरांव सहित विभिन्न गांवों में पहुंच बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया, इसके बाद टीम डेढ़ बजे के लगभग सीएचसी मेजा पहुंच गई। वहां अधीक्षक राकेश कुमार से बातचीत कर आवश्यक निर्देश देनें के बाद टीम आसपास के निजी अस्पतालों को देखा। आधे घंटे तक मौजूद रही टीम ने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी कर लौट गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के चले जाने के बाद सामुदायिक अस्पताल परिसर में स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Deoria News: स्टेट से गठित टीम ने मेडिकल कॉलेज का किया न...