गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा की ओर से गुनई गहरपुर गांव के उधरेगा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया, इस शिविर में भारी संख्या में पहुंचे मरीजों ने अपना परीक्षण करवा कर दवाएं ली। शिविर में रहे ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे शाम चार बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 123 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी। इस अवसर पर जिला क्षयरोग विशेषज्ञ सुमन कुशवाहा, वरिष्ठ पर्यवेक्षक आरडी सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी बृजेश सिंह, लैब टेक्निशियन डॉ एके यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, बिमलेश कुमार, आशा सगिनी मीरा देवी, गेंदा कली, दुर्गावती, अन्तिमा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...