गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: सहसों, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मार्ग पर पानी भर जाने से दर्जनों गांव के लोग परेशान हैं। पानी के चलते लोगों का इस रास्ते से आना जाना दूभर हो गया है। सहसों से भोपतपुर, सिंगरामऊ, तिवारीपुर, सोपरावारी, प्रतापपुर, बैजपुर होते हुए सरायचंडी तक जाने वाले लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए इस मार्ग पर दामोदरपुर उर्फ तिवारीपुर गांव के सामने पानी भरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: स्वतंत्रता सेनानी मार्ग की दुर्दशा, लोगों का निकलना दूभरगांवों में परेशानी सहसों से इस मार्ग पर पड़ने वाले इन गांवों को होते हुए लोग सिकंदरा बहरिया तक जाते हैं, लेकिन पानी भरे रहने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी विजय त्रिमूर्ति का कहना है कि इसकी शिकायत कई जगह किया गया लेकिन आज तक समस्...