गंगापार, अगस्त 16 -- Gangapar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आजादी के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। स्वामी विवेकानंद स्कूल, दिघिया में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय की निदेशक चंद्रावती सिंह ने ध्वजारोहण किया। केपी तिवारी पब्लिक स्कूल, मोनाई में प्रबंधक अनिल तिवारी ने ध्वजारोहण किया। सेमरन ग्लोबल फ्यूचरिस्टिक स्कूल, नेवढ़िया कला, मांडा में भी स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय के संचालक टीएन शुक्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। यह भी पढ़ें- Gangapar News: करमा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस यह भी पढ़ें- Gangapar N...