Gangapar News: स्वच्छता अभियान के बाद सफाईकर्मियों का हुआ सम्मान
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत सिरसा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान के दौरान कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। विशेष सफाई अभियान के बाद सफाई कार्य में पूरी लगन और मेहनत के साथ योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। नगर पंचायत की ओर से सफाई कार्य में विशेष भूमिका निभाने वाले ,राजेश कुमार केशरी, मनोज भारतीय, रवि मिश्रा, बेबी, विकास और सोनू को अंगवस्त्र दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन कुमार उर्फ लखन केसरी तथा अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा ने सफाईकर्मियों के कार्य की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.