गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचदेवरा से करछना जाने वाले फ्लाईओवर पर कई महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शाम होते ही फ्लाईओवर का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण फ्लाईओवर पर हादसे का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार फ्लाईओवर पर राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन लंबे समय से इनके बंद रहने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब फ्लाईओवर पर लाइटें लगी हैं तो उनका नियमित संचालन और रखरखाव भी होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...