गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।फूलपुर थाना क्षेत्र के सिठौली निवासी ओंमकार नाथ प्रजापति पुत्र राम लखन रविवार सुबह करीब 11 बजे अपनी मोपेड से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वह बाबूगंज बाजार स्थित यादव चौराहा तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध बाइक समेत करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग निकला। घटना...