गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: क्षेत्र के कमलानगर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर से गुजर रहा 11 हजार विद्युत तार जो स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए खतरा है। प्रधानाध्यापक घनश्यामदास ने बताया कि विद्यालय परिसर व बच्चों के शौचालय के उपर से 11 हजार विद्युत तार गया हुआ है जो पूर्ण रुप से जर्जर हो चुका है जो कि कभी भी टूट कर गिर सकता है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों व अध्यापकों की जाने जा सकती है। विद्युत तार एक दो बार टूट कर गिर भी चुका है। इस सम्बंध में विद्युत अवर अभियंता बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जल्द ही स्कूल परिसर से खम्बा व तार हटवा दिया जायेगा। इस कार्य हेतु ठेका हो गया है जल्द निस्तारण हो जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...