गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: सैदाबाद विकास खंड के प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों के नामांकन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि अगस्त माह तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने से नामांकन का आंकड़ा पिछले वर्ष के बराबर या उससे अधिक हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कौंधियारा में 11,135 बच्चों का हुआ नामांकन नामांकन की स्थिति खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि विकास खंड के सभी प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में अब तक लगभग 15 हजार विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। अभी भी अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश कराने के लिए विद्यालय पहुंच रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया चलने की संभावना है। बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र में कुल 15,300 विद...