गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: घर में सो रहे बुजुर्ग को किसी ने चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की सूचना जैसे ही बेटे को हुई वह मकान के अंदर पहुंच घायल पिता को इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल ले गया। बेटे की सूचना पर मेजा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पास पड़ोस की कुछ महिलाएं व पुरुष को पूछताछ के लिए ले थाने ले गई। कोतवाल मेजा नृपेन्द्र नाथ शुक्ल ने बताया कि चाकू मारने में पड़ोस के लोगों का नाम सामने आ रहा है, तहरीर मिलने के बाद लिखापढ़ी दर्ज कर ली जाएगी। मेजा के भसुन्दर गांव निवासी 59 वर्षीय सूर्यबली गुप्ता मदरहा गांव के एक परिवार से लगभग 17 बिस्वा जमीन खरीद रखी है। इसी जमीन मे वह मकान बनवाकर मदरहा गांव में रहते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भसुन्दर गांव में रहते हैं। रात ग्यारह बजे के लगभग सूर्य बली गुप्ता का बेटा रामचन्द ग...