गंगापार, सितम्बर 4 -- Gangapar News: कस्बा सोरांव, तकिया मोहल्ला समेत कई जगह दुकान के अंदर पानी घुसने से व्यापारी परेशान। गुरुवार को एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी तहसील प्रशासन के साथ भ्रमण कर जलभराव से पीड़ित लोगों से मिलकर जानकारी ली। शुक्रवार से पम्प सेट के सहारे नहर में पानी डालने की बात कही। सोरांव में हाईवे के बगल जल्द नाला निर्माण कार्य शुरू होगा। मूसलाधार बारिश के कारण सोरांव के दर्जनों दुकानों में पानी भर गया है। वहीं तकिया मोहल्ला के हरिजन बस्ती में लोगों के घर में पानी घुस रहा है। जल भराव से सोरांव में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चौरसिया ने मामले की जानकारी एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी को दिया। उन्होंने ने तहसीलदार एवं राजस्व टीम के साथ जायजा लेते तत्काल में पम्प सेट लगा पानी निकालने का न...