गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के बीरापुर कसौधन गांव में शनिवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर कई कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर कमरों में रखे जेवरात समेत गृहस्थी का सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने मुंबई में रह रहे पीड़ित परिवार के सदस्यों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार बीरापुर कसौधन निवासी प्रवेश मिश्रा और उनके भाई सुनील मिश्रा रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई, महाराष्ट्र में रहते हैं। वहीं तीसरे भाई राजेश मिश्रा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद वाराणसी में रहते हैं। शनिवार रात घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने तीनों भाइयों के कमरों का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरों में ...