गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल नवाबगंज में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद और दायित्व की जानकारी देते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीपीएस पाकुड़ में अलंकरण समारोह आयोजितसमारोह का शुभारंभ शुभारंभ विद्यालय के सह-संस्थापक लक्ष्मी नारायण जायसवाल और प्रबंधिका पूजा जायसवाल ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राकेश जायसवाल एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण किया गया। समारोह में सुरेंद्र कुमार को हेड ब्वॉय और आशना सिंह को हेड गर्ल चुना गया। इसके साथ ही छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारियों से अवगत कराय...