गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पकरी सेवार गंगाघाट पर किसी भी समय नाव दुर्घटना हो सकती है। इस समय गंगा उफान पर हैं, फिर भी नाविक ओवर लोड यात्रियों व उनकी बाइक को लादकर गंगा पार करवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाविक अपनी छोटी नाव में मोटर बोट लगा रखे हैं। दिन भर में कई बार यात्रियों को ढो रहे हैं। धन कमाने की लालच में क्षमता से अधिक यात्री बैठा रहे हैं। नाव पर यात्रियों को बैठाते समय कोई सुरक्षा उपकरण नहीं पहनाते। पहाड़ी पानी गंगा में पहुंचने से पानी का बेग तेज हो गया है। गंगापार जाने वाले कई यात्रियों ने बताया कि नाव का संचालन करने वाले नाविक अपनी मनमानी कर रहे हैं। बता दें कि नाविकों की लापरवाही से दो दशक पहले परवा गंगाघाट पर एक बारात को ले जा रही नाव डूब गई थी, जिसमें नौ से अधिक बाराती डूब गए थे, इसी तर...