गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पौराणिक और प्राचीन सुजावन देव घाट पर भैया दूज के दिन लगने वाले दो दिवसीय मेले और कार्तिक मास में यमुना में स्नान करने के लिए आने वाले स्नानार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एसडीएम बारा अर्पित कुमार ने निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने जिम्मेदार लोगों से घाट पर सफाई और मेले के पहले लाइट और रास्ते को दुरुस्त कर लेने के लिए निर्देशित किया।बताते चले कि भैया दूज के दिन सुजावन देव घाट पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। त्रिवेणी तट पर लगने वाले माघ मेले के बाद जनपद का दूसरा सबसे बड़ा मेला होता है। इन्हीं सब बातों को लेकर मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन जिम्मेदारी से लगा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम बारा अर्पित कुमार सुजावन देव घ...