गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं एवं व्यावसायिक सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने होलागढ़ मोड़, सोरांव चौराहा एवं सोरांव बाजार के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाने की कवायद शुरू किया। सोरांव व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चौरसिया एवं व्यापारियों की मांग पर डीसीपी गंगानगर ने प्रभारी निरीक्षक सोरांव से रिपोर्ट मांगी थी। सोरांव पुलिस ने संस्तुति के साथ रिपोर्ट भेजा था। जिसके आधार पर अब सीसीटीवी कैमरा लगाने की कवायद तेज हो गई है।सोरांव चौराहा, होलागढ़ मोड़ एवं सोरांव बाजार में आए दिन हो रही दुर्घटना के साथ आपराधिक घटनाओं को लेकर जांच पड़ताल में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सोरांव के व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा लगाने की मंजूरी दी गई है। होलागढ़ मोड़ से सोरांव चौर...