गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुला तो सुबह आठ बजे से मरीजों का तांता लग गया। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच कुल 311 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों से परीक्षण के बाद दवाएं ली। मेजा खास से पहुंची पूजा सिंह ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा है। गुनई गहरपुर गांव से पहुंचे चन्द्र प्रकाश ने बताया कि कई दिनों से पेट में दर्द चल रहा है, अखरी शाहपुर के रामेश्वर ने बताया कि उन्हें कई दिनों से जुकाम ने जकड़ रखा है। गेदुराही गांव से पहुंचे राजेन्द्र कुमार ने बताया कि वायरल फीवर ने सप्ताह भर से परेशान कर रखा है। अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में डॉ सास्वत सिंह, डॉ बबलू सोनकर, डॉ सुरेश सोनकर बैठे थे, सभी के पास मरीजों की भीड़ ...