Gangapar News: सीएचसी में एक्सरे कराने आया अधेड़ अचानक गिरा, मौत
गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मंगलवार को सीने में समस्या की जांच कराने पहुंचे एक अधेड़ की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहरिया गांव निवासी जय प्रताप सिंह उर्फ पंडित (55) पुत्र सुशील सिंह मंगलवार को सीने में समस्या की शिकायत लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचे थे। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें एक्स-रे कराने की सलाह दी। इसके बाद वह एक्स-रे कक्ष में पहुंचे।बताया जा रहा है कि एक्स-रे कराने के दौरान उन्हें प्यास लगी। पानी पीने के बाद जैसे ही वह उठे, अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर तत्काल चिकित्सक को सूचना दी। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.