Gangapar News: सीएचसी जसरा में मरीजों की संख्या एक हजार के पार
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा में बरसात के मौसम व उमस होने के कारण मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढोत्तरी हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डा अंकिता पांडेय ने बताया कि मौसमी बुखार, सर्दी जुखाम, डायरिया, चर्मरोग के साथ सुगर व ब्लडप्रेशर के मरीजों की संख्या इस समय बढ गई है। अस्पताल में प्रतिदिन पांच दर्जन से अधिक लोगों को डाग बाइट ( रैबीज ) का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। सोमवार को ओपीडी के लिए 1053 मरीजों ने ओपीडी कराई एवं 87 लोगों ने बीपी व सुगर की जांच कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा की अधीक्षक डा0अंकिता पांडेय ने बताया कि इस समय वायरल फीवर के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ रही है। इस समय का बुखार के ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग रहा है। बुखार पीडित मरीजों को पानी उबाल कर पिलाना चाहिए। ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.