गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा में बरसाती मौसम एवं उमस होने के कारण मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने बताया कि मौसमी बुखार, सर्दी जुखाम, डायरिया, चर्मरोग के साथ सुगर व ब्लडप्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में प्रतिदिन पांच दर्जन से अधिक लोगों को डाग बाइट (रैबीज) का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। गुरुवार को कुल 956 मरीजों ने इलाज करवाया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने मरीजों को सलाह दिया है कि बीमारी के दौरान मरीज पानी उबालकर उसे ठंडा करके ही पियें। अपने घर के आस पास सफाई का विशेष ध्यान दें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई बीमारियों की दस्तक घर के अगल बगल व घर के अंदर पानी न इकट्ठा होने पाए...