गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा में हो रही लगातार बारिश से क्षेत्र के कई गांवों समेत बाजारों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा का पूरे परिसर में पानी भर गया है। पानी से होकर ही मरीज और तीमारदार अस्पताल में पहुंचने के लिए मजबूर हैं। लगातार हो रही बरसात से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा का परिसर तालाब में बदल गया है। गेट से लेकर ओपीडी और पैथोलॉजी विभाग तक पानी भरा हुआ है। बीमार मरीज, प्रसव के लिए आने वाली महिलाएं और बुजुर्ग इसी गंदे पानी में घुसकर अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं। परिसर में खड़ी दर्जनों बाइकें आधी डूब गई हैं। डॉक्टर और कर्मचारी भी इसी पानी से होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी जसरा के बगल में ही विकास खंड कार्यालय है। इसके बावजूद परिसर में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं...